राजकुमार भगत
पाकुड़: पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला स्तरीय जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस भवन में विशेष बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। इसमें श्रीकुमार सरकार ने बताया कि आगामी 10 अप्रैल को जिला स्तरीय जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम का विशाल आयोजन पाकुड़ लड्डू बाबू बगान मैदान में किया जाएगा। बैठक में “जय भारत सत्याग्रह यात्रा” को सफल बनाने हेतु लोगों ने अपने अपने विचार साझा किए। जय भारत सत्याग्रह यात्रा में झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष, राजेश ठाकुर, विधायक दलके नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, जिला प्रभारी राजेश रंजन, विधानसभा प्रभारी कमल आर्य एवं प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेतागण शिरकत करेंगे। यह सभा लड्डू बाबू बगान में होगी।चर्चा में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष आमिर हमजा, महासचिव क्रमशः अवधेश कुमार झा, अर्धेंदु गांगुली, दाऊद मरांडी, सचिव क्रमशः मिथुन मरांडी, बबलू भगत, असलम अंसारी, नवीन कुमार सिंह, प्रदीप रजक, प्रखंड अध्यक्ष, पाकुड़ मंसारूल हक, प्रखंड अध्यक्ष आदि मौजूद थे।
बाइट- श्रीकुमार सरकार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पाकुड़।










