अब्दुल अंसारी
पाकुड़: राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम गुरुवार को पाकुड़िया डाकबंगला परिसर में आयोजित कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।पाकुड़िया पहुंचने पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्लाम मियां के नेतृत्व में पार्टी नेता देवीलाल मुर्मू, राजकुमार भगत,दाऊद मरांडी, गणी शेख, कमाल अंसारी आदि दर्जनों नेताओ और कार्यकर्ताओं ने मंत्री आलमगीर आलम और जिलाध्यक्ष कुमार सरकार का स्वागत गर्मजोशी से किया।यहां कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मंत्री ने 2024 की लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया । उन्होंने भाजपा गठबंधन की मोदी सरकार परजनता को ठगने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई बेतहाशा बड़ी है। आमजनमानस को तीन सौ रुपये का गैस सिलेंडर 12 सौ रुपये में खरीदनी पड़ रहा है।उन्होंने झारखंड राज्य में कांग्रेस झामुमो की गठबंधन से बनी हेमंत सरकार की कई उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा और बताया कि 60 वर्ष उम्र पार करने वाले सभी वर्ग के लोगो के लिए सर्व जन्य पेंशनशुरू कर दी गई है, इसमें सभी तरह की बाधाओं को दूर करते हुए सिर्फ आधार और बैंक पासबुक रखने वाले लाभुको को तुरंत वृद्धावस्था पैंशन की स्वीकृति दी जाती है।उन्होंने पार्टी नेता देवीलाल मुर्मू के निवेदन पर अंगारगाड़ियां से गोलपुर तक पक्की सड़क स्वीकृति देने की बात कही । इसके अलावा कई अन्य उपलब्धियों से अवगत कराया










