पाकुड़ सदर प्रखंड के कालाजार अति प्रभावित गांव बड़ा मोहल्लान में पी सी आई और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पंचायत समिति की अध्यक्षता में कालाजार कीटनाशक छिड़काव से पूर्व रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया । जिसमें कालाजार एवं फाइलेरिया पर बनी लघु फिल्म दिखाकर लोगों को दोनों बीमारी से बचने से संबंधित जागरूक किया गया । साथ ही कालाजार कीटनाशक का छिड़काव के दिन घरों में उपस्थित रहकर पूर्ण छिड़काव लेने से संबंधित समिति द्वारा बताया गया । सोमवार के इस चौपाल में ग्राम प्रधान एमपीडब्ल्यू हहिया एवं जेएसएलपीएस के सखी दीदी उपस्थित थे ।






