सतनाम सिंह
बुधवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी से नगर परिषद अध्यक्ष ने पाकुड़ नगर में विकाश हेतु केंद्र सरकार से फंड दिलाने को लेकर आग्रह किया।
नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी आग्रह के पश्चात मंत्री जी ने पाकुड़ नगर में चतुर्मुखी विकाश के लिए मास्टर प्लान तैयार कर विभागीय स्तर पर केंद्र सरकार को भेजने को कहां।बहुत जल्द हमलोग इस पर एक बैठक कर विस्तार पूर्वक एक मास्टर प्लान बना कर केंद्र सरकार को भेजेंगे ताकि पाकुड़ नगर में भी हमसे केंद्र सरकार की विकाशकारी योजना का लाभ मिले।
साथ ही पाकुड़ में मेडिकल कालेज को लेकर पूर्व में लिखे पत्र को लेकर भी चर्चा की गई।
मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साहा एवं कमल भगत उपास्थित थे।







