Search

March 15, 2026 5:13 pm

ग्रामीणों की शिकायत पर जिला कृषि पदाधिकारी ने लेम्पस सचिव का दुकान किया निरीक्षण

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार ने बुधवार के सोनाधनी लेम्प्स सचिव मल्लिक अख्तर के झानागढ़िया स्थित दुकान का जांच किया। जहां लेम्प्स सचिव के द्वारा अवैध रूप से धान बीज का वितरण किया जा रहा था। जिसकी शिकायत क्षेत्र के किसानों ने विधायक दिनेश विलियम मरांडी से किया था।जिसकी सूचना विधायक ने उपायुक्त वरुण रंजन को दिया। सूचना मिलते ही उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार को सोनाधनी लेम्प्स सचिव मल्लिक अख्तर के झनागढ़िया स्थित दुकान जांच करने का निर्देश दिया।बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी ने लेम्प्स सचिव का दुकान दो घण्टे तक जांच किया। जांच करने के क्रम में जिन किसानों को धान बीज दिया गया था उन्हें बुलाकर पूछ ताछ करनेपर झनागढ़िया के महाजुद्दीन मिया, यूनुस मिया, तालिब अंसारी व सनाउल अंसारी के अलावे कई किसानों ने बताया कि हमलोगो को 25 किग्राम करके धान बीज दिया गया है। जबकि लेम्प्स सचिव ने रजिस्टर में 50 कि.ग्राम करके लिखकर हस्ताक्षर करवाया था।जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सोनाधनी लेम्प्स सचिव को 9 पंचायत के किसानों के बीच 60 क्विंटल बीज वितरण के लिए विभाग द्वारा दिया गया था। जिसे सचिव ने सोनाधनी लेम्प्स में नही वितरण कर ऑफ लाइन वितरण अवैध रूप से बिना सूचना के अपने घर स्थित दुकान में किया जा था।जिसे ऑन लाइन लाभुक से ओटीपी लेकर करना है और वह ऑफ लाइन रजिस्टर से गलत तरीके से और 50 के जगह पर 25 किग्राम बीज दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच के पश्चात लेम्प्स सचिव के गृह स्थित दुकान में 38 बोरा 15 किग्राम धान बीज को जप्त कर दुकान को सील कर दिया गया।जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया जांच के क्रम में लेम्प्स सचिव के बहुत ही गलतियां पायी गयी। जिसे लेम्प्स सचिव ने जान बूझकर किया है। जिसका जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सोपा जाएगा। जांच ढेर घण्टे तक चला।

IMG 20230601 WA0042
IMG 20230601 WA0041 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर