Search

March 14, 2026 10:37 am

ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख को आवेदन दिया

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय में प्रखंड के डोमनगढ़िया पंचायत अंतर्गत जामसोल गांव से आये हुए दर्जनों ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी को आवेदन दिया । ग्रामीण दूरबीन सोरेन, लखन सोरेन, शिवजतन टूडू, दाऊद मुर्मू, किरण हांसदा, जेठा सोरेन, धनमुनि टूडू सहित दर्जनों ग्रामीण एवं ग्राम प्रधान, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य का हस्ताक्षर युक्त आवेदन में दर्शाया है कि जामसोल गांव में तीन चापाकल है जो खराब पड़ा हुआ है । एक में भी पानी नहीं मिल रहा है बगल के दूसरे गांव 1 किलोमीटर दूर से पीने योग्य पानी लाकर व्यवहार किया जा रहा है । गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने तुरंत चापाकल मरम्मती की मांग किया है । प्रमुख ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विभागीय जेई चंदन कुमार सिंह को गांव में जल्द चापाकल ठीक करवाने को कहा एवं फिलहाल टैंकर से पीने योग्य पानी की व्यवस्था ग्रामीणों के बीच करने को कहा गया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर