Search

March 11, 2026 12:30 pm

ग्रामीण विकास मंत्री को पाकुड़िया प्रखंड के ग्रामीणों की समस्या से कराया गया अवगत।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू , प्रखंड सचिव कमाल अंसारी , उपाध्यक्ष नकुल राय एवं छोटेलाल टूडू के उपस्थिति में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को देवीलाल मुर्मू ने पाकुडिया प्रखंड के कई समस्याओं से अवगत कराया । पाकुड़िया प्रखंड के दो उर्दू प्राथमिक विद्यालय सन 1955 ई से स्थापित एव संचालित हैं । इन दोनो विद्यालयों को मध्य विद्यालय में करना अत्यावश्यक है एवं उर्दू प्राथमिक विद्यालय पाकुड़िया मे मुस्लिम पोषक क्षेत्र के 10 गांव एव उर्दू प्राथमिक विद्यालय पलियादाह मे मुस्लिम पोषक क्षेत्र के 11 गांव से विद्यार्थी आते हैं। इस अवधि में बहुत सारे विद्यालयों का मध्य एव उच्च विद्यालयों में हुआ़ है लेकिन इन दो उर्दू विद्यालयों का उत्क्रमण अभी तक नही हुआ । अतः इन दोनो उर्दू प्राथमिक विद्यालय का उत्क्रमण मध्य विद्यालय में करने की बात कही । मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित में आपका समस्या का समाधान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर