Search

March 18, 2026 4:20 am

चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

सतनाम सिंह

गुरुवार को हिरणपुर प्रखंड के घघरजनी, रामनाथपुर, मोहनपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजित जस्टिस ऑन व्हीलस शिविर में डालसा के पीएलवी मोकमऊल शेख द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को कानून के अधिकारों से संबंधित जानकारियां दी गई कानूनी लाभ से संबंधित कई बिंदु जैसे निः शुल्क अधिवक्ता, दो पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता, विचाराधीन कैदी को प्ली बार्गनिग के तहत् कानूनी लाभ देने से संबंधित जानकारी दी गई।एवम् पीएलवी विजय कुमार राजवंशी द्वारा कहा गया कि मध्यस्ता एक ऐसा माध्यम है जिससे दोनों पक्षों का समय की बचत,खर्च न होना, मुकदमे का जोखिम नहीं समेत गोपनीयता को सुरक्षित रखते हुए न्याय दिलाना है।समेत कई कानूनी जानकारी के प्रति जागरूक करते हुए कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। साथ ही पीएलवी नीरज कुमार राउत ने आवेदन प्राप्त कर अपना सम्पर्क नंबर उपलब्ध कराया किसी भी लोगो कोई समस्या हो तो संपर्क कर सकते है समेत जागरूक की गई।मौके पर ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पीएलवी मोकमाउल शेख, विजय कुमार राजवंशी एवम् नीरज कुमार राउत समेत क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20230406 WA0063
IMG 20230406 WA0062 1
IMG 20230406 WA0061
IMG 20230406 WA0054
IMG 20230406 WA0058
IMG 20230406 WA0055
IMG 20230406 WA0056
IMG 20230406 WA0060
IMG 20230406 WA0059
IMG 20230406 WA0057

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर