धीरेन साहा
उच्च विद्यालय बिरकिट्टी में चाइल्ड लाइन सब सेन्टर टैगोर सोसाइटी फॉर रूराल डेवलपमेंट गढबाडी महेशपुर के द्वारा बुधवार को ओपेन हाउस, खोला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया. विद्यालय में बच्चो की समस्या के बारे में पूछा गया , साथ ही सफाई पर भी टिप्स दिये. वही चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098, प्रायोजन देखभाल योजना, बच्चों के सुरक्षा, बाल बिबाह, बाल मजदूर, अनाथ बच्चों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. मौके पर चाइल्ड लाइन टीम लीडर प्रकाश चन्द्र घोष, टीम सदस्य नुरजहांन बेगम सहित अन्य उपस्थित थे।






