Search

March 16, 2026 5:20 am

चार दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम कीर्तन…कीर्तन मंडली के द्वारा हरिनाम कीर्तन आयोजित किया गया

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा गांव में चार दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम कीर्तन…कीर्तन मंडली के द्वारा हरिनाम कीर्तन आयोजित की गई। पश्चिम बंगाल समेत आसपास के पांच कीर्तन मंडली में समीर दास, मिता दास सुमीत माल, लखीकांतो दास सहित अन्य ने बारी -बारी से 24 घंटे हरिनाम कीर्तन किया। जहां जय राधे… राधे…गोबिंदों गोबिंदों… के धून पर भक्तों ने जमकर झूमे। इस दरम्यान आसपास गांव के सैकड़ों भक्त कीर्तन मंडली में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से गांव के तारक मंडल, आनंद पाल, प्रकाश पाल, नारायण पाल, नरायण पाल, सर्वेश्वर भंडारी, राकेश भंडारी, निभाया पाल, प्रसन्नजित पाल, गौरी शंकर पाल, किरण पाल ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर