Search

March 14, 2026 11:27 pm

चालान में अंकित मात्रा से अधिक वहन करने वाले वाहन व क्रशर संचालकों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने कहा राजस्व की क्षति करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त

खनन पदाधिकारी ने राजस्व कर उपायुक्त व डीटीओ को कार्रवाई को लेकर लिखा पत्र

सतनाम सिंह

Also Read: E-paper 25-02-2026

पाकुड़। चालान में हेराफेरी कर राजस्व की क्षति करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। पिछले दिनों खनन टास्क फोर्स की टीम के जांच के दौरान खुलासा हुआ कि चालान में अंकित मात्रा से अधिक मात्रा में गिट्टी लोड कर वहन किए जाने का मामल सामने आया है। जिससे राजस्व की भारी क्षति हो रही है। उपायुक्त वरुण रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वैसे वाहन मालिक व क्रशर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में नियम विरुद्ध कार्य बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व की चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि खनन परिवहन के दौरान जितना का चालान बनेगा उतना ही ही सामग्री वाहन में लोड होनी चाहिए। अगर चालान में अंकित मात्रा से अधिक परिवहन करते हुए पाया गया तो वाहन मालिक व चालक के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिस क्रशर से सामग्री लोड की गई होगी। उस क्रशर संचालक पर भी प्रशासन कार्रवाई करेगी। वहीं उपायुक्त के निर्देश पर 9 जून को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंधीपाड़ा इसकपुर सड़क पर रेलवे सिकलाइन के पास पकड़े गए वाहन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए राज्य कर उपायुक्त और जिला परिवहन पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी ने पत्र लिखा है। उक्त वाहन( डब्ल्यूबी 93/1591) को चालान में अंकित मात्रा से अधिक गिट्टी लोड कर वहन करते हुए पकड़ा गया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर