Search

March 12, 2026 2:01 pm

चेंगाडांगा में हुआ सिदो- -कान्हू युवा खेल क्लब का गठन

राजकुमार भगत

पाकुड़। राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्येक पंचायतों में सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया जा रहा है। इस कड़ी के तहत सोमवार को चेंगाडांगा में नूरेजामान के अध्यक्षता में ग्रामसभा के माध्यम से सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चेंगाडांगा युवा खेल क्लब के अध्यक्ष जावेद अख्तर, सचिव रुबाइल सेख व उपाध्यक्ष सलमान शेख को चयन किया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में हीरोन सेख, दिलदार सेख, हारून शेख, साहिन अहमद, सुबीर पहाड़िया, सोहेल शेख, रमजान शेख, रिसि सेख, सारीफुल सेख, खोसिरूल शेख का चयन किया गया ।ग्रामसभा में मुखिया बिपिन सरदार व पंचायत सेवक सुकुमार ठाकुर ने बताया कि सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन में 18 से 40 वर्ष के युवा ही भाग ले सकते हैं। राज्य सरकार क्लब के गठन और संचालन को लेकर नियमावली लागू कर दी है। ग्रामसभा के माध्यम से क्लब गठन हेतु एक स्थायी समिति का गठन किया गया। इसके बाद अध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्ष का चुनाव विधिवत किया गया। मौके पर नुरेजामान शेख, जहांगीर आलम,बिपुल शेख, मो० हानीफ,आसराफ शेख, सामाद शेख, सुभाष प्रमाणिक, अरुण चौधरी, फाइनारुल शेख, हासीबुल शेख सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर