Search

March 11, 2026 11:19 pm

चोरी की नियत से किराना दुकान का सटर खोलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया युवक

बजरंग पंडित

Also Read: E-paper 19-01-26

महेशपुर थाना क्षेत्र के गढ़वाडी चौक स्थित एक युवक के द्वारा बीते देर रात को किराना दुकान का सटर खोलते ग्रामीणों ने युवक को धरदबोच लिया. जानकारी के अनुसार गढबाडी चौक स्थित थोक विक्रेता बुलबुल शेख अपना किराना दुकान रोज की तरह दुकान बंद कर घर के अंदर सो रहे थे. इसी दरम्यान देर रात करीब एक बजे एक युवक दमदमा गांव निवासी राहुल उर्फ मिसबाउल शेख ने किराना दुकान का सटर खोलने का प्रयास करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घटना को होते देख गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने उक्त युवक से पूछताछ की. तबतक दुकान मालिक को घटना की सूचना मिलते ही बाहर आकर युवक को पकड़कर पूछताछ करने लगे. उधर इस घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित ने एएसआई शहरब खान व पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पहुँचकर छानबीन की. और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला. वही पुलिस के पूछताछ के दौरान उक्त युवक की पहचान दमदमा गांव निवासी के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि युवक की दिमागी हालात ठीक नहीं है. जिसके कारण वे यह हरकत की है. पुलिस ने युवक को उसके परिजनों से लिखित लेकर उन्हें सौंप दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर