Search

March 12, 2026 9:27 pm

चोरी की बोलेरो पिकअप वैन को पाकुड़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबेडकर चौक के समीप चेकिंग के दौरान पकड़ा।

सतनाम सिंह

पाकुड़ सिलीगुड़ी से चोरी की गई बोलेरो पिकअप वैन को पाकुड़ पुलिस ने गुप्त सूचना पर पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप चेकिंग के दौरान पकड़ा,चोरी का पिकअप वैन सहित चालक को भी किया गिरफतार ।दरअसल पाकुड़ पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी एक चोरी का सफेद रंग का बोलोरो पिकअप कंटेनर वैन पाकुड़ शहर की आ रही है नगर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी दल गठन कर अंबेडकर चौक के निकट पुलिस ने वहा से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू किया इसी बीच धुलियान से एक सफेद रंग का बोलोरो पिकअप कंटेनर वैन जिसका नंबर wb 73g 2635 के चालक पुलिस चेकिंग को देखते ही अपना बोलेरो पिकअप वैन को छोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने दौड़कर फरार चालक को पकड़ लिया । चालक से वाहन की जानकारी ली गई साथ ही चालक के द्वारा वाहन से संबंधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नही कर पाया । चालक ने बताया वाहन नंबर wb 73g 2635 को सिलीगुड़ी से चोरी कर पाकुड़ के रास्ते आसनसोल जा रहे थे पुलिस ने चोरी की गई बोलेरो पिकअप वैन सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अन्य चोरी की संलिप्तता की जानकारी ले रहे और आगे की कारवाई में जुट गई है पकड़े गए चालक हाफिज जुगसलाई पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के रहने वाला है पुलिस ने चोरी की गई बोलेरो पिकअप वैन की सूचना सिलीगुड़ी थाना में दी गई है।

बाइट मनोज कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी पाकुड़ नगर ।

IMG 20230711 WA0013
IMG 20230711 WA0014 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर