राजकुमार भगत
Also Read: गर्मी से पहले बिजली राहत की तैयारी, विधायक के निर्देश पर निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन का निरीक्षण।
पाकुड। मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने परिवार कल्याण के चर्चा की चर्चा करते हुए जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार के विचार को अपनाकर देश में बढ़ती जनसंख्या पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। शादी के दो साल बाद पहला बच्चा और पहले बच्चे और दूसरे बच्चे में तीन साल के अंतर रखते हुए दो बच्चों पर परिवार नियोजन के स्थाई या अस्थाई साधनों के उपयोग करना चहिए। दो बच्चे को ही अच्छे राह पर ले चलना है, ताकि बच्चे की शिक्षा और रोजगार की समस्या ना उत्पन्न हो। जनसंख्या नियंत्रण पर ही परिवार और राष्ट्र की समृद्धि निर्भर करता है। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Related Posts
Also Read: सोहराय कार्निवल का हुआ भव्य आयोजन।





