राजकुमार भगत
पाकुड़।जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के निकट अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों जल जलसहियाओ ने जल सहिया प्रतिनिधि रजिया खातून के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया एवं हेमंत सोरेन होश में आओ के नारा लगाया। जल सहिया प्रतिनिधि साजिया खातून ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा हम लोगों को मात्र ₹1000 का मानदेय दिया जाता है ।उसके बाद भी लगभग 50 महीने से मानदेय की प्राप्ति नहीं हुई है ।हम लोग भूखा पेट रह कर जनता और सरकार की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारा बकाया मानदेय तत्काल भुगतान किया जाए। प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जाए। कार्यकाल के दौरान यदि मृत्यु हो जाती है तो सरकार अनुपमा का लाभ दे। 20 लाख बीमा राशि का प्रावधान करें । स्वच्छता का कार्य ठेकेदारों से ना करा कर जल सहिया करें। प्रतिनिधि ने बताया कि सरकार बिल्कुल संवेदनहीन हो गई है। एक तरफ जहां महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है वही मात्र 1000 का मानदेय भी प्राप्त नहीं हो हो रहा है।







