Search

March 11, 2026 2:11 pm

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सभागार में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 28 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरियंटेशन कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के नुकुमुद्दीन शेख ने पीएलवी के कार्य की समीक्षा की साथ ही सभी पीएलवी को कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के तहत् सभी पीएलवी को नालसा के सभी दस स्कीम के अलावे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई ताकि क्षेत्र में लोगों को कानूनी सहायता देने के साथ साथ नालसा की योजनाओं के तहत् लोगों के उनके अधिकार, मुआवजा समेत कई लाभ मिल सके। इसके लिए सभी पीएलवी को अपने ज़िम्मेदारी को निभाते हुए लोगों को लाभ दिलाने हेतु कहा गया। इस कार्यक्रम के तहत पीएलवी को जानकारी का अभाव न हो एवम् पीएलवी के समक्ष किसी प्रकार के समस्या उत्पन्न न हो और पीएलवी काम को सही तरीके से कर सके साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन लेने और लोगो को कानूनी सहायता दिलाने को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चा हुई।मौके पर सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल के गंगाराम टुटू पीएलवी कमला राय गांगुली,ज्योति कुमारी, पिंकी मंडल, मैनूल शेख,चंदन रविदास, एजारूल शेख, विजय राजवंशी, चंद्र शेखर घोष, खुदु राजवंशी,उत्पल मंडल एवम् नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

image editor output image476645812 1690541000004

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर