सतनाम सिंह
हिरणपुर प्रखंड में 15वी वित्त आयोग से बडातला पंचायत के जामबाद गांव में बन रहे पी सी सी सड़क के निर्माण में घोर अनिमियत्ता बरती गई है, लाखो की लागत से बनी सड़क के निर्माण में घटिया सामाग्री का उपयोग किया है, बालू के जगह पत्थर का डस्ट धूल का उपयोग किया गया है, योजना स्थल पर सूचना पट भी नही है,सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भले ही बड़े बड़े वादे करते हो, लेकिन धरातल पर सरकार के जिम्मेदार पदाधिकरी के मिलीभगत से सरकार को लाखो रूपया का चुना लगा रहा है, कनीय अभियंता और मुखिया के बीच मिलीभगत हो जाए तो वहां निर्माण कार्य का भगवान ही मालिक होता है, जिसका यह जीता जागता उदाहरण हिरणपुर प्रखंड के बड़तला पंचायत के जामबाद गांव में पी सी सी सड़क कार्य निर्माण में देखने को मिला,ऐसा लग रहा की बड़ताला पंचायत में चारो तरफ लूट ही लूट नज़र आ है साफ सब्दो में कहे तो प्रखंड प्रशासन ने पूरी तरह से लूट की छूट दे रखी है,कही पंचायत में कूप निर्माण तो कहीं ढोभा निर्माण कार्य, जितना काम किए नही उससे कई गुना अधिक का निकासी की जा रही है।
क्या कहते है हिरणपुर बीपीआरओ रामकुमार सहा इस योजना के बारे हमे कोई जानकारी नहीं है


Related Posts







