Search

March 14, 2026 5:02 pm

जिला एवं प्रखंड प्रशासन की ओर से रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार की रात में जिला एवं प्रखंड प्रशासन की ओर से रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ,रात्रि चौपाल में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति , पेंशन सहित अन्य विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। रात्रि चौपाल में स्थानीय समाजसेवी मतहार हुसैन एवं देवकी देवी ने पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अधूरे पड़े मॉडल अस्पताल का मुद्दा उठाया,उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार का ध्यानाकृष्ट करते हुआ बताया कि यहां पांच करोड़ की लागत से बनने वाली मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य पंद्रह वर्षों से अधूरा है,इस अति महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में सरकार कोई रुचि नहीं ले रही है जिस कारण निर्माणाधीन अस्पताल का अधूरा भवन अब दिनोदिन खंडहर में तब्दील होते जा रही है, मतहार ने इस अधूरे भवन को शीघ्र पूर्ण करने की मांग चौपाल में उपस्थित पदाधिकारियों से की । ताकि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पाकुड़िया में ही मेले और बाहर जाना ना पड़े । वहीं पाकुड़िया के ही सुखलाल मिर्धा ने प्रशासन का ध्यानाकृष्ट करते हुए बताया कि पिछले दिनों जलापूर्ति हेतु पाईप लाईन बिछाने के दौरान पाकुड़िया में सभी पीसीसी सड़के एवं नालिया जर्जर हो चुकी है,जिसे देखते हुए जर्जर नालियों एवं पीसीसी का मरम्मती या नवनिर्माण कराया जाय । चौपाल में बीडीओ मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए।वहीं ग्रामीणों द्वारा व्यक्तिगत समस्याओं को बारी बारी से रखा गया जिसका तत्काल समाधान किया गया।मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणि हेम्ब्रम,डीआरडीए प्रमोद कुमार दास , जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश कुमार राम , कार्यपाकल दंडाधिकारी आशुतोष,सीओ किरण ड़ाग, चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत, मुखिया अनीता सोरेन, उप मुखिया सफेजुन बीबी, पेयजल कनिय अभियंता चंदन यादव, मनरेगा कनिय अभियंता लालू रविदास सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20230613 WA0045
IMG 20230613 WA0044 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर