Search

March 11, 2026 10:56 am

जिला कृषि पदाधिकारी ने संभावित सुखाड़ से निपटने हेतु बैठक की

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिला में संभावित सुखाड़ के मद्देनजर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रगतिशील किसान एवं किसान मित्रों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला में परती भूमि का चिन्हितिकरन, निचले जमीन, मध्यम जमीन, ऊपरी जमीन चिन्हितिकरण एवं वैकल्पिक खेती हेतु मक्का, तिल, कुल्थी, सरगुजा, सुथनी, उरद, बरबट्टी इत्यादि फसल लगाने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी ने सुझाव दिया एवं बीज की आवश्यकता तथा सुखाड़ से निपटने हेतु तैयारी की कार्य योजना बनाई गई।

Also Read: E-paper 28-01-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर