प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
सरकारी धान बीज हेरा फेरी करने के आरोप में सोनाधनी लेम्पस सचिव मालिक अख्तर अंसारी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार के लिखित आवेदन पर लिट्टीपाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी के आवेदन के अनुसार सोनाधनी के लेम्पस सचिव को सोनाधनी लेम्पस के लिए 60 क्विंटल तथा करमाटार लेम्पस के लिए 40 क्विंटल धान बीज सब्सिडी पर वितरण के लिए दिया गया था. करमाटार लेम्पस के 40 क्विंटल धान बीज को वहां के सचिव दानी मंडल को मालिक अख्तर अंसारी दे दिया था और सोनाधनी लेम्पस के बीज को अपने घर झनागढिया स्थित एक दुकान में रखकर किसानों के बीच ऑफ लाइन के माध्यम से निर्धारित मात्रा से कम दे कर अधिक मात्रा रजिस्टर में इंट्री कर रहा था. वह किसानों को 25 किग्राम धान बीज देकर 50 किग्राम रजिस्टर में दर्ज कर किसानों से हस्ताक्षर करवाया था. जिसकी पुष्टि जांच के दरम्यान जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से किया उन्हें पर केजी 17.80 रुपया के दर पर धान बीज वितरण करना था. जबकि सचिव को धान बीज को सोनाधनी लेम्पस में ही रखकर सब्सिडी में किसानों के बीच बीज वितरण करना था. सरकारी नियम का उलंघन कर लेम्पस सचिव अपने हित मे धान बीज का हेरा फेरी कर रहा था. इसलिए लेम्पस सचिव मालिक अख्तर अंसारी पर सुसंगत धारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, सीड कंट्रोल ऑडर 1983 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया जिला कृषि पदाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 25/23 के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई किया जा रहा है.





