Search

March 16, 2026 12:28 pm

जिला के कोई भी योग्य नागरिक पेंशन के अधिकार से वंचित नहीं रहेंगे: डीसी

राजकुमार भगत

निदेशक सामाजिक सुरक्षा झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में पाकुड़ जिला के सभी प्रखंडों में पेंशन दिवस का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्री वरुण रंजन द्वारा इसके सफल संचालन हेतु सभी प्रखंडों में नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई।उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पेंशन सरकार की एक महत्वकांक्षी कदम है। इसे हर हाल में पूरा किया जाना है। पाकुड़ जिले के कोई भी योग्य नागरिक पेंशन के अधिकार से वंचित नहीं रहेंगे।सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग पाकुड़, प्रमोद दास द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के बनियापसार, बसंतपुर, बासेतकुंडी एवं बीचपहाड़ी में आयोजित पेंशन कैंप का निरीक्षण किया गया। बनियापसार में उनके द्वारा 6 आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही साथ पेंशन से संबंधित प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध करते हुए उसके निराकरण किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं आदिम जनजाति पेंशन से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए अमड़ापाड़ा प्रखंड में कूल 294 आवेदन पाकुड़िया में 84 आवेदन प्राप्त किए गए।
प्राप्त आवेदनों को जांच उपरांत योग्य लाभुकों को पेंशन के लाभ से अच्छादित किया जाएगा।

IMG 20230522 WA0025
IMG 20230522 WA0024 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर