सतनाम सिंह
पाकुड़/ जिला खनन टास्क फोर्स ने बुधवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र इशाकपुर रेल फाटक के समीप गिट्टी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जप्त कर मुफस्सिल थाना को सुपुर्द किया है,जिला खनन टास्क फोर्स का नेतृत्व हरिवंश पंडित कर रहे थे और साथ में एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल,जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार के साथ मुफस्सिल थाना पुलिस थे,जांच क्रम को लेकर जिला टास्क फोर्स ने ट्रैक्टर को रोका,ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर और गिट्टी संबंधित कागजाद पेश करने को लेकर बोला गया,चालक के द्वारा गिट्टी संबंधित 100 सीएफटी माइनिंग चालान प्रस्तुत किया गया,जबकि ट्रैक्टर में लोड 200 सीएफटी गिट्टी पाया गया, क्षमता से अधिक माल लोड पाए जाने पर खान निरीक्षक पिंटू सिंह ने ट्रैक्टर को जप्त कर मुफस्सिल थाना पुलिस के सुपुर्द किया।गिट्टी का परिवहन ट्रैक्टर के द्वारा बिना नंबर अंकित किए परिवहन किया जा रहा था।










