Search

March 13, 2026 11:47 pm

जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पंचायत राजपोखर उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में जिला प्रशासन के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन गुरुवार रात्रि को किया गया। रात्रि चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन बीडिओ मनोज कुमार, सीओ किरण डांग, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत बीपीओ जगदीश पंडित,पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य गण्यमान्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।रात्रि चौपाल में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया साथ ही इसका लाभ उठाने हेतु कहा गया । साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को कालाजार हेतु कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा था एवं बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधित अन्यान्य जरूरी सलाह दी जा रहा था तथा इससे संबंधित स्टाल भी लगाया गया था। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों की शिकायत एवं डिमांड को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा ऑन द स्पॉट त्वरित सुनवाई किया गया।

IMG 20230623 WA0020
IMG 20230623 WA0018
IMG 20230623 WA0019 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर