Search

March 15, 2026 12:36 pm

जेएसआई ने आठ लोगों पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने एवं दो ट्रैक्टर चालक के उपर थाना में कराया मामला दर्ज।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना के एएसआई शिवशंकर भगत ने बीते 01 जून को गस्ती के दौरान रोलाग्राम के समीप थे. इसी वक्त सुचना मिली कि डीसी, एसडीओ, सीओ व पुलिस पदाधिकारी हरिशपुर के समीप अवैध बालू उठाव के खिलाफ छापेमारी कर रहे हैं। वहां पहुचने पर सात ट्रैक्टर जब्त किया गया था। वही पुलिस निगरानी के दौरान जेएच16पी 6611 और एक अन्य ट्रैक्टर पकड़ कर लाने के दौरान चालक सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर अज्ञात 8-10 लोग आवागमन अवरूद्द कर दो ट्रैक्टर लेकर फरार होने में सहयोग किया जिससे दो ट्रैक्टर फरार हो गया,पुलिस इस मामले में छानबीन के पश्चात जेएसआई शिवशंकर भगत के लिखित शिकायत पर फरार दो ट्रैक्टर चालक एवं अज्ञात 8-10 लोगों के खिलाफ़ 87/2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर