मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा वरिष्ठ नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू
बिक्की सन्याल
पाकुड़। अमडा़पाडा प्रखंड क्षेत्र के पचुवाडा़ पंचायत अंतर्गत बाधापाडा़ गांव में गुड फ्राईडे के शुभ अवसर पर जे.जे. वाय.सी. कमिटी के ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें सोलह टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें खेल कमिटि के ओर से टूर्नामेंट में प्रवेश शुल्क 1500 रुपए रखा गया था। इसी तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया जो कि पाकुड़ जिला के पाडेरकोला बनाम गोड्डा जिला के डोडियों के बीच फाइनल मैच खेला गया। वही पाडेरकोला की टीम ने फाइनल मैच में विरोधी टीम से एक ज्यादा गोल बनाकर विजयी हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़ियां उपस्थित हुए। वही कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आए लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सत्य शिक्षा नंद मुर्मू को संथाली सांस्कृतिक रीति रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया। वही कमेटी की ओर से फाइनल टीम के विजेता को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू के हाथों से 10 हजार रुपया नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया वही फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले टीम को 8 हजार रुपया नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। वही सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले दो टीमों को 3000-3000 हजार रुपया नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं कमेटी के द्वारा फुटबॉल खेल के साथ- साथ लोगों के मनोरंजन के लिए आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। उक्त संथाली नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले नृत्य टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में सत्य शिक्षानंद मुर्मू के हाथों द्वारा 10 हजार नगद देकर पुरस्कृत किया गया। वही द्वितीय स्थान लाने वाले नृत्य टीम को टीम को 8 हजार नगद पुरस्कार एवं तृतीय स्थान लाने वाले नृत्य टीम को 5 हजार, चौथे स्थान लाने वाले नृत्य टीम को 4 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। वही के अंत में भाजपा वरिष्ठ नेता सत्य शिक्षा नंद मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 45 वर्षों से जेएमएम पार्टी का राज चल रहा है आज तक जनता के लिए एक भी उचित कार्य नहीं किया गया जिससे जनता खुश हो। झामुमो सरकार को आम जनता के समस्या से कोई मतलब नहीं है। जनता के लिए कार्य क्षेत्र में जेएमएम पार्टी हमेशा शून्य रही है। जेएमएम पार्टी हमेशा अपने एवं अपने ही परिवार के सदस्य के बारे में पिछले 45 वर्षों से सोचते आई है। अगर समझा जाए तो जेएमएम पार्टी का पिछले 45 वर्षों से एक ही उद्देश्य रहा है अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का विकास करना। लेकिन जनता सब जान चुकी है आगामी 2024 के चुनाव में भाजपा पार्टी राजमहल लोकसभा एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक बड़े अंतर के वोट से जीत दर्ज करेगी। एवं क्षेत्र के विकास के लिए पुरजोर कार्य करेगी। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन टुडू, सचिव महेश मरांडी, कोषाध्यक्ष अनिल हांसदा, उपसचिव बबलू पहाड़ियां, भाजपा सदस्य मुंशी मुर्मू, कर्नल मरांडी, सुनील मरांडी सहित अन्य लोग मौजूद थे।








