Search

March 16, 2026 6:41 am

टी.वी. चैंपियन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

राजकुमार भगत

पाकुड।सामुदायिक स्वास्थ केंद्र महेशपुर के सभागार में जिला यक्ष्मा केंद्र पाकुड़ द्वारा महेशपुर , आमरापाडा एवं पाकुड़िया प्रखंड के 25 टी. वी. चेपियन का 3 दिवसीय द्वितीय बैच का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।प्रशिक्षण का शुरुआत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अहतेशामुद्दीन द्वारा किया ।जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अहतेशामुद्दीन द्वारा प्रतिभागी को बताया गया की टी. वी. चैंपियन अपने गाँव क्षेत्र में सभी ग्रामीणों को टी. वी. के प्रति जागरूक करेंगे। लोगों को स्वास्थ सुविधाओ के बारे में भी जागरूक करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधा से अवगत हों कर इसका लाभ उठा सकें । आपके प्रयास से ही पाकुड़ जिला को टी. वी. मुक्त किया जा सकता है। जिला यक्ष्मा केंद्र पाकुड़ द्वारा टी. वी. के रोकथाम हेतु अनेकों प्रयास किया जा रहा है। समय समय पर एसीएफ कार्य, निक्षय मित्र द्वारा टी. वी. के मरीजों को पोषण सहायता दी जा रही है। टी. वी. मरीजों को सरकार द्वारा भी 500 रूपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। टी. वी. चेपियन भी अपने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को इन महत्वपूर्ण योजनाओ से अवगत कराएंगे।
इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक द्वारा टी. वी. चैंपियन के कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस प्रशिक्षण में डीपीसी गौरभ कुमार, डीपीपीएम कोर्डिनेटर सुशांत कुमार दुबे, डीईओ निशांत कुमार,पिरामल स्वास्थ से मनोज महतो, अर्जुन दास, सी एच ए ई संस्था से वसीम अंसारी,प्रखंड के एसटीएस जगरनाथ कुमार ,कालेश्वर टुडू, बिनोद टुडू , एवं प्रखंड के चयनित टी. बी. चैंपियन शामिल रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर