Search

March 14, 2026 11:28 pm

टेंपू पलटने से तीन व्यक्ति हुआ घायल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा पाकुड़)सिमलोंग ओपी क्षेत्र के सिमलोंग घरमपुर मुख्य सड़क चटकम के समीप शनिवार को यात्री से भरा टेंपू पलटने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिना नंबर का टेंपू सिमलोंग की ओर से यात्री लेकर धरमपुर मोड़ की ओर रहा था कि चटकम पुल के समीप टेम्पो का आगे का टायर फटने से असंतुलित होकर टेंपू पुल के नीचे जाकर पलट गया। जिससे टेंपू में सवार तीन व्यक्ति गभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिमलोंग पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटना में घायल तीनो को स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी अस्पताल भेज दिया गया।सिमलोंग ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने बताया दुर्घटना में घायल सभी व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही टेंपू को जब्त कर मामले की जांच किया जा रहा है।

IMG 20230610 WA0038
IMG 20230610 WA0039

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर