Search

March 14, 2026 5:04 pm

डीडीसी की अध्यक्षता में चयन समिति की हुई बैठक

राजकुमार भगत

जिला चयन समिति ने 535 रिक्त के विरुद्ध 531 बालिकाओं के नामांकन की मंजूरी दी

जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर मंगलवार को उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में वर्गवार एवं कोटिवार रिक्ति के विरूद्ध बालिकाओं के नामांकन के लिए प्रखंड स्तर से प्राप्त विद्यार्थियों की सूची की जानकारी दी गई।इस दौरान उप विकास आयुक्त ने प्राप्त सूची पर चर्चा करते हुए बालिकाओं के नामांकन के संबंध में अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले के प्रत्येक विद्यालय का संचालन सही तरीके से करने, बालिकाओं के ड्रेस, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई समेत उनके मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने समेत कई निर्देश दिए।बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, बीईईओ समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर