Search

March 12, 2026 2:43 am

डीडीसी ने सभी पंचायतों में सीएसपी, डाक शाखा एवं प्रज्ञा केंद्र अधिष्ठापन हेतु बैठक की

राजकुमार भगत

उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिले के सभी 128 ग्राम पंचायत में बैंक शाखा (ग्राहक सेवा केंद्र) डाक शाखा एवं प्रज्ञा केंद्र के अधिष्ठापन हेतु बैठक की। बैठक में डीडीसी ने कहा कि 15 दिनों के अंदर सभी ग्राम पंचायतों में बैंक की शाखा (सीएसपी), डाक शाखा एवं प्रज्ञा केंद्र पंचायत सचिवालय में अधिष्ठापित/शिफ्ट करने का निदेश दिया गया। मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री महेश राम, एलडीएम मनोज कुमार, सभी बीपीआरओ, जिला प्रबंधक सीएससी, सभी सीएसपी संचालक समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर