Search

March 11, 2026 3:15 am

डीसी ने की राजस्व विभाग की कि समीक्षात्मक बैठक, दाखिल खारिज स – समय करने का दिया निर्देश

सतनाम सिंह

पाकुड़ ।बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त ने राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, भूमि हस्तांतरण, ई-रेवन्यु कोर्ट, परिशोधन पोर्टल, भू-अर्जन एवं सीपीग्राम्स के लंबित मामलों ,ऑनलाइन दाखिल-खारिज आदि की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने लंबित दाखिल खारिज मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। वहीं भूमि हस्तांतरण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने भूमि हस्तांतरण के लिए प्राप्त अधियाचना की अंचलवार अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं अंचल अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए भूमि चिन्हित कर यथाशीघ्र प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया बैठक में अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, सभी अंचलाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20230802 WA0049

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर