Search

March 15, 2026 3:35 pm

डीसी ने दलपति से बनाये 11 पंचायत सचिवों को सौंपा नियुक्ति पत्र

राजकुमार भगत

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा राज्य सरकार से अनुशंसा प्राप्त 11 दलपति को पंचायत सचिव के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

दलपति से पंचायत सचिव में प्रोन्नति पाने वाले उत्तम कुमार घोष, पंचायत मानिकापाड़ा, प्रखंड- पाकुड़, शिश मोहम्मद अंसारी, पंचायत- महेशपुर प्रखंड- महेशपुर, कालीचरण साहा, पंचायत- सुंदरपुर प्रखंड- हिरणपुर, मो० मैनुल मंडल, पंचायत- सीतापहाड़ी, प्रखंड – पाकुड़, आशीष कुमार मंडल, पंचायत- तेतुलिया, प्रखंड- पाकुड़िया, सपन कुमार साहा, पंचायत- डांगापाड़ा, प्रखंड- हिरणपुर, उत्तम कुमार मंडल, पंचायत- चंडालमारा, प्रखंड- महेशपुर, सुरेश प्रसाद साह, पंचायत- गायबथान, प्रखंड- महेशपुर, मोहम्मद अब्दुल मोकिद, पंचायत- असकंधा, प्रखंड- महेशपुर, नारायण चंद्र साहा, पंचायत-तोड़ाई, प्रखंड- हिरणपुर एवं नूरे आलम, पंचायत- दमदमा, प्रखंड- महेशपुर के शामिल हैं।

पदस्थापना के पूर्व छह माह का प्रशिक्षण होगा अनिवार्य

इसके अलावे झारखंड पंचायत सचिव (नियुक्ति सेवाशर्त एवं कर्तव्य) नियमावली (संशोधित)-2014 के आलोक में पंचायत सचिव पद पर नियुक्त व्यक्तियों को पदस्थापना के पूर्व छह माह का प्रशिक्षण अनिवार्य है।
इसमें तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन संबंधी कार्य पंचायत प्रशिक्षण संस्थान किया जाएगा। तीन माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पंचायत सचिव को नियुक्ति पदाधिकारी द्वारा प्रखंड/ग्राम पंचायत में प्रतिनियुक्त किया जायेगा।
मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230602 WA0029
IMG 20230602 WA0028 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर