Search

March 17, 2026 8:25 pm

डी ए वी विद्यालय में मनाई गई महात्मा हंसराज जयंती

राजकुमार भगत

पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को महात्मा हंसराज जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा एक विशेष वैदिक हवन का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभा भवन में सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रभारी प्राचार्य श्री ललन कुमार एवं वरिष्ठ शिक्षक गणों ने महात्मा हंसराज के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य श्री ललन कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण भारत में डी ए वी के बर्चस्व के पीछे महात्मा हंसराज जी का त्याग है। आर्य समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महात्मा जी ने सारा जीवन वैदिक सिद्धांतों का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को महात्मा जी के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से अवगत कराया। उक्त बातों की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी श्री संजय कुमार यादव ने दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर