Search

March 15, 2026 6:50 pm

तीन दिवसीय जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़)झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड के सौजन्य से जिले के हिरणपुर प्रखंड में स्थित उन्नति आजीविका संसाधन केंद्र में गुरुवार को तीन दिवसीय जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में आजीविका कृषक सखीयो को बीजोपचार के अंतर्गत बीजामृत, नमक घोल परीक्षण,कच्चे दूध से बीजोपचार कीट नियंत्रण एवं प्रबंधन के अंतर्गत निमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्नेस्त्र, खट्टा मठ्ठा घोल, नींबू अंडे की दवा, बेलपत्र और करंज का काढ़ा तथा जैव उर्वरक के अंतर्गत घन जीवामृत, संजीवनी खाद, चुना से उपचार आदि बनाने की विधि तथा प्रयोग करने की विधि का प्रशिक्षण दीदियो को मिला।इसके साथ साथ मिट्टी तथा अनाज की उत्पादन गुणवत्ता और चमक बढ़ाने हेतु केचुआ खाद,नाडेप,टॉनिक तथा पंच गव्य बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बीपीओ ऑर्गेनिक अमित कुमार , शंकर तिवारी, संजय पाल, साथ में बीआरपी, समेत तमाम कृषि सखीयां उपस्थित रहे।

IMG 20230601 WA0019 1
IMG 20230601 WA0018

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर