Search

March 17, 2026 10:06 pm

तोड़ाई में अगलगी पीड़ितों से मिले हिरणपुर अंचल अधिकारी

अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने तत्काल दिया 35 किलो चावल कहा जल्द मिलेगा मुआबजा राशि

बीते रात हिरणपुर प्रखण्ड के तोड़ाई में भीषण आग के चपेट में आने से दो घर जलकर राख हो गया रात करीब 10 बजे आग लगी उंसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला गया तबतक कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मो मनोबर अलाम ने फायर बिग्रेड हिरणपुर थाना अंचल अधिकारी bdo को तुंरत सूचना दिया व फायर बिग्रेड तथा गर्मिनो की मदद से आग पर काबू पाया वरना कई घर आग के लपेटे में आ जाता मनोबर अलाम ने अंचल अधिकारी से मुलाकात कर मुआबजा की मांग को रखा तथा अंचल अधिकारी मनोज कुमार अंचल निरक्षक विकास बास्की मुखिया तोड़ाई टेरेसा टुडू प्रखण्ड अध्यक्ष कांग्रेस मनोबर अलाम के साथ जाकर पीड़ितों से हालचाल जाना व अंचल अधिकारी के द्वारा 35 किलो चावल तत्काल दिया गया साथ ही कहा गया की जो भी मुआबजा होगा जल्द दिया जाएगा अंचल अधिकारी ने अंचल निरक्षक को आदेश दिया कि दोनो परिवारों का जो समान व जो भी नुकसान हुआ है उसका आकलन कर रिपोर्ट तैयार करे ताकि जल्द इनलोगो को मुवाजब मिल सके

IMG 20230416 WA0033 1
IMG 20230416 WA0034

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर