Search

March 18, 2026 2:48 am

त्रिदिवसीय नौकुंडीय महायज्ञ संस्कार महोत्सव हुआ सम्पन्न

पाकुड़ रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शनिवार हुआ समापन । इस नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत 6 अप्रैल से हुई थी । शनिवार देर शाम यज्ञ का हुआ समापन । तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव के समापन में सैकड़ो श्रद्धालु सनातनी धर्मावलंबियों व गायत्री परिवार ने यज्ञ मे आहुति डाल कर अपने जीवन को धन्य बनाया। इस महायज्ञ आयोजन के सचिव सह पाकुड़ नगर परिषद की अध्यक्षा सम्पा साहा ने बताया कि इस महायज्ञ आयोजन के लिए गायत्री परिवार के साथ मातृ शक्तियों ने भी अहम भूमिका निभाई । तीन दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ सह कथा वाचन में प्रतिदिन दिन के तीन बार विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में हम सभी को अपने धर्म संस्कृति के प्रति सजग एवं हमेशा सक्रिय रहना चाहिए। इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने हेतू शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षित ब्रह्मवादिनी बहने करूणा,रीता एवं संगीता दीदी की टोली ने यज्ञ‌अनुष्ठान और विभिन्न संस्कारो की महत्ता का विस्तृत वर्णन किया। उपस्थित लोगो को वैदिक संस्कारों को कराने के पीछे का वैज्ञानिक एवम आध्यात्मिक कारणो के प्रति जागरूक किया । यक्ष कार्यक्रम मे 24 लोगो को मंत्र दीक्षा एवम अन्य संस्कार निशुल्क करवाए गए। कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनोज कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक पंकज वर्मा, प्रखंड संयोजक कृष्ण कुमार वर्मन, यज्ञ समिति के अध्यक्ष अनुग्रहित प्रसाद साहा, सचिव संपा साहा, कोषाध्यक्ष बबीता मंडल के साथ गायत्री परिवार एवम रेलवे काॅलोनी के दर्जनों गायत्री परिवार व धर्मावलंबियों ने सहयोग किया।

IMG 20230408 WA0050
IMG 20230408 WA0051
IMG 20230408 WA0053
IMG 20230408 WA0052
IMG 20230408 WA0054 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर