राजकुमार भगत
स्वरोजगार की दिशा में पाकुड़ जिला को अग्रसर करने में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना का योगदान बहुत महत्वपूर्ण:-मंत्री
पाकुड़: जेएसएलपीएस द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम की उपस्थिति में पुराना समाहरणालय परिसर पाकुड में कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस दौरान सर्वप्रथम ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम, उपायुक्त वरुण रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिस्टमणि हेम्ब्रम,उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर को पौधा देकर स्वागत किया गया जिसके उपरांत ग्रामीण विकास मंत्री सहित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जेएसएलपीएस के अंर्तगत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत तीन माह से लेकर दो साल तक के प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थी को किसी भी तरह का कोई भी खर्च वहन नहीं करना होगा। सरकार द्वारा प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण के दौरान रहने, खाने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान समय में योजना को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है। इसी उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें आप सभी जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों आदि की सहभागिता से इस योजना को सफल की जाए। सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि योजना के सफल संचालन में आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यशाला के दौरान उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से ग्रामीण विकास मंत्री ने विशेष रुप से अपील करते हुए योग्य एवं जरूरतमंद लोगों को योजना से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही साथ कहा कि अगर इस योजना को सही तरीके से धरातल पर उतारा जाए तो पाकुड जिले के विकास में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम के अंत मे परिसंपत्तियों का वितरण किया गया जिसके तहत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के 5 प्रतिभागियों को मूवमेंट पत्र, जॉब रिसोर्स पर्सन को कीट, पिछले वित्तिय वर्ष में बेहतर कार्य करने वाले जेआरपी और बीपीएम को प्रशस्ति पत्र, बिरसा सिचाई कूप योजना तथा बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा आंगनबाड़ी सेविका और सहिया को चयन पत्र वितरण किया। साथ ही साथ 33 बेरोजगार युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण लेने के लिए रांची और हज़ारीबाग़ रवाना किया गया।
बाइट- आलमगीर आलम ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार।












