Search

March 11, 2026 12:05 am

दुकानदार के द्वारा चार व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा चौक स्थित एक दुकान में बीते बुधवार की शाम को समान खरीद कर रूपये लेनदेन मामले में मारपीट कर चार युवक को घायल करने का मामला सामने आया है.जानकारी के अनुसार बिरकिट्टी गांव निवासी नरेश रविदास अपने चार दोस्तों के साथ महेशपुर से बिरकिट्टी जाने के क्रम में हाथीमारा के सनाउल अंसारी के दुकान पर कुछ समान खरीदारी की उसके एवज में ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही. इसी बात को लेकर तूतू मैंय.. मैय.. के बाद दुकानदार सनाउल अंसारी ने अपने 5-6 लोग को बुलाकर नरेश रविदास, राहुल शेख, अतार शेख, कृष्णा रविदास के साथ लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया. जिसके बाद सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल में इलाज कराई गयी. और महेशपुर थाने में लिखित शिकायत कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर