Search

March 12, 2026 12:19 pm

दूसरी सोमवारी को मोतीझरना स्थित भगवान भोलेनाथ पर हजारों शिवभक्त ने किया जलार्पण ।

बंगाल,बिहार एवं झारखंड के अन्य जिलों से श्रद्धालु पहुंचे मोती नाथ धाम।

जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी।

संवाददाता तालझारी – सोमवार को सावन की दूसरी सोमवारी को मोतीझरना में स्थित भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए हजारों-हजार की संख्या में शिव भक्त पहुंचे थे जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रही थी, सावन के महीने में मोतीनाथ धाम हरे-भरे पहाड़ वादियों के बीच पर्यटन स्थल के नाम से विख्यात साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड के मोतीझरना पंचायत स्थित में बसा है जहां हर वर्ष बिहार, बंगाल सहित अन्य राज्यों एवं झारखंड के अन्य जिलों से शिव भक्त भारी संख्या में साहिबगंज, राजमहल, महाराजपुर गंगा से जल उठा कर पैदल ही, शिव भक्त पूजा अर्चना करने मोतीझरना पहुंचे थे

बीडीओ ने लिया मोती नाथ धाम का जायजा।

दूसरी सोमवारी को तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी साइमन मरांडी ने मोती नाथ धाम मोतीझरना पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। उन्होंने बताया कि यहां जितने भी श्रद्धालु आते हैं उनकी सुरक्षा एवं उनकी व्यवस्था , मेडिकल टीम एवं टोल फ्री नंबर प्रखंड की ओर से जारी किया गया है सहित यहां के समिति के एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की देखरेख में लगे रहते हैं जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाइयां या दिक्कतें ना हो, सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर के आसपास चारों तरफ प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है मंदिर के चारों तरफ लाइट की अच्छी व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी प्रकार की कठिनाइयां ना हो।

मोतीझरना स्थित मोती नाथ धाम की क्या है खासियत।

पहाड़ के बीच गुफानुमा मंदिर में विराजमान हैं भोलेनाथ । शिवलिंग कल-कल बहते मोती जैसे झरना के बीच शिवलिंग स्थित है यहां आने वाले सभी शिव भक्तों का हर मनोकामना पूरी होती है लाखों लोगों के आस्था और विश्वास के प्रतीक इस मंदिर में सालों भर पूजा अर्चना होती है परंतु सावन की महीना में इसका महत्व और ही बढ़ जाता है विभिन्न राज्यों से पर्यटक इस धाम में पूजा अर्चना के साथ-साथ घूमने व हरी भरी प्राकृतिक वादियों पहाड़ – झरने, वन विभाग द्वारा बनाए कलाकृति , वाच टावर, पार्क में लगे झूला का लुफ्त उठाने परिवार के संग यहां आते हैं यहां श्रद्धालुओं का आना जाना यूं तो सालों भर लगा रहता है हर रविवार को पश्चिम बंगाल के पर्यटक यहां घूमने, पिकनिक मनाने, तथा झरना में स्नान कर शिवलिंग की पूजा अर्चना करने आते रहते हैं इस सावन के पावन माह से पूर्व ही मोतिनाथ धाम शिव भक्तों के लिए सज – धज कर तैयार हो गया था मोतिनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया कराने को लेकर मोतीनाथ विकास समिति की ओर से तैयारी पूर्ण कर ली गयी है वही मोतीनाथ विकास समिति के नित्यानंद मंडल ने बताया की इस बार सावन मास में मोतीझरना स्तिथ मोति नाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का भीड उमड़ने लगी है सावन की दूसरी सोमवारी 17 जुलाई को मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर,पुलिस बलों की तैनाती किया गया था जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

मौके पर कौन-कौन थे मौजूद।

मौके पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू, एसआई उपेंद्र कुमार दास, सीताराम पंडित, एएसआई कृष्ण कुमार साहू सहित मोती नाथ विकास समिति के मोती नाथ विकास समिति के सचिव नित्यानंद मंडल, उपाध्यक्ष साजन यादव, कोषाध्यक्ष अर्जुन कुमार ठाकुर,दिलीप यादव, जोगिंदर मंडल, दीप नाथ मंडल, शंभू मंडल, नरेंद्र दास, उज्जवल दास, अमन यादव अभिमन्यु यादव एवं पप्पू ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

IMG 20230718 WA0005
IMG 20230718 WA0006 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर