तोफिक राज
पाकुड़। मुफस्सिल थाना के पृथ्वी नगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सलीम शेख के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 16 टीम भाग ले रही है, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश सुल्क 1500 रुपया रखा गया था। प्रथम विजेता टीम को 10,000 रुपया और कप से पुरस्कृत किया जाएगा। द्वितीय विजेता टीम को 7000 रुपया एवं कप से पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू कुमार भारती, एसआई विवेक दुबे और गण मन अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता से किया गया, एवं थाना प्रभारी के द्वारा फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मिंटू कुमार भारती ने बताए कि हमरे बीच कई तरह के खेल देखें जाते है मैदान में, जैसे हॉकी,वॉलीबॉल, फुटबॉल टेनिस, कबड्डी, क्रिकेट यादि। क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल है। क्रिकेट भारत में सबसे जायदा पसंद किए जाने वाला खेल है,यह सबसे अच्छे खेलों में से एक है। हर इंसान को फिट रहने के लिए कोई न कोई खेल से जुड़े रहना चाइए, शरीर फिटनेस बनी रहती है। हमे कोई ना कोई खेल से जुड़े रहना चाहिए।






