Search

March 15, 2026 9:36 am

दो दिवसीय फुट बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

दुमका। गोपीकान्दर पंचायत टांयजोर ग्राम दुवारिया में पंची उमूल क्लब की ओर से दो दिवसीय फुट बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ! इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सत्य शिक्षा नंद मुर्मू सम्मिलित हुए खेल का उदघाटन करते हुए उन्होंने कहा कि तिरपतिया नदी में पुल नहीं होने के कारण लोगों को लगभग सात आठ किलो मीटर दूरी तय करने के उपरांत ही मुख्य सड़क मिलता है जब कि पुल बनने के बाद इस इलाके के लोग मात्र आधा किलोमीटर दूरी तय करने पर ही मुख्य सड़क पर पहुंच सकेंगे और इस पुल के बनने से इस सुदूर इलाके में अवस्थित चौदह पन्द्रह गांवों में सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा इन्होंने कहा कि यह पुल जे एम एम के विधायक/ सांसद के द्वारा नहीं बन सकता है इसके लिए भाजपा के विधायक को जिताना होगा तभी इस पुल का निर्माण संभव हो सकेगा पैंतालीस वर्षों से इस क्षेत्र के लोग जे एम एम के विधायक और सांसद से पुल बनाने के लिए आग्रह करते रहे लेकिन आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है भाजपा वरिष्ठ नेता सत्य शिक्षा नंद मुर्मू ने कहा कि इस क्षेत्र से जे एम एम को उखाड़ फेंकना होगा तभी इस क्षेत्र में विकास का कार्य द्रुत गति से होगा उन्होंने उपस्थित जनता से आग्रह किया कि कमल फूल छाप में वोट देकर बीजेपी के सांसद एवम विधायक उम्मीदवार को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का काम करें मुख्य अतिथि के हाथों प्रथम पुरस्कार सात हजार एक रुपया देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण यथा भुवनेश्वर राय, मोहन देहरी, सिलबानुस मुर्मू, जतन मरांडी, गुनतीश मुर्मू मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर