Search

March 9, 2026 10:45 pm

दो दिवसीय विराट संतमत सत्संग का भव्य समापन, संतों के प्रवचनों से गूंजा बलियाडांगा मैदान।

पाकुड़ के पुलिस लाइन स्थित बलियाडांगा मैदान में आयोजित दो दिवसीय विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन का रविवार को भव्य समापन हो गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में देश-विदेश से आए संतों के प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। अधिवेशन में अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद महाराज, स्वामी बुद्धानंद महाराज, स्वामी किशोरानंद शास्त्री तथा स्वामी अभिषेकानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में मानव जीवन में ध्यान, सत्संग, सेवा और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। संतों ने कहा कि सत्संग और ध्यान के माध्यम से मन की शांति तथा जीवन में सकारात्मकता लाई जा सकती है। शनिवार से शुरू हुए इस अधिवेशन में प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक प्रवचन सत्र आयोजित किया गया, वहीं दोपहर 2:00 बजे से भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।

img 20260308 wa00487534230749009903825

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर