बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत खजूरडंगाल पंचायत के बिशुनपुर गांव के लाल कार्ड धारियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का दो माह जून और जुलाई 2023 का अनाज नहीं मिलने से कार्डधारियों में काफी आक्रोश है । दो माह का अनाज नहीं मिलने से नाराज दर्जनों कार्ड धारीयों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवरिक रविदास को शिकायत पत्र देकर डीलर सुरेश देहरी के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है । शिकायत में लाल कार्डधारी बबिता सोरेन,चांद मुनि देवी,मिशातरी किस्कू,बहा मति हेंब्रम,होपोन्मयी सोरेन,बसंती मुर्मू,ललिता मुर्मू,धनमुनि हंसदा,मनोमती टुडू, हॉपना हेंब्रम,संजली हेंब्रम,ठाकारण मुर्मू, माइनो हंसदा,सुशीला मरांडी, मीनोती सोरेन,तमसा मरांडी सहित अन्य ने जनवितरण दुकानदार सुरेश देहरी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि डीलर द्वारा दो माह जून और जुलाई का अनाज वितरण नही किया गया है जबकि अनाज वितरण के नाम पर कार्डधारियों का दो माह का बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट डीलर द्वारा लेकर रसीद दे दिया गया और अनाज बाद में देने की बात कह कर टाल दिया गया है । इधर शिकायत मिलने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवरिक रविदास ने कहा कि शिकायत की जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।






