Search

March 15, 2026 2:11 pm

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति हुए घायल

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना अंतर्गत सीलमपुर गांव के समीप शुक्रवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के नारायणपुर गांव निवासी चंदन उरिन्दा वे अपने मोटरसाइकिल से पाकुडिया की ओर से बिरकिट्टी गांव जा रहा था. इसी दौरान उसके पीछे से मोटरसाइकिल से आ रहे पाकुड़ के भवानीपुर गांव निवासी सादेक शेख ने उसको मोटरसाइकिल के पीछे से धक्का मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना स्थल से आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महेशपुर लाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रैफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर