प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )थाना क्षेत्र के धूंदापहाडी पहाड़ी गांव में बुधवार देर रात घर के आंगन में रखे मोटरसाइकिल को चोरो ने चोरी कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।वाहन मालिक सोम बेसरा ने थाना में लिखित अज्ञात चोरो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।उन्होंने बताया बुधवार देर रात घर मे तीन मेहमान आया था . रात करीब ग्यारह बजे दोनो खाना खाने के बाद दो मेहमान सहित तीन मोटरसाइकिल को मेरे घर के आगन में रख कर सोने चले गए. सुबह जब घर से बाहर निकले तो देखा मेरा बजाज पल्सर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 16जे2885 सहित अन्य दो मोटरसाइकिल में रखे हेलमेट गायब था. घर के आसपास खाफी खोजबीन करने के बाद भी नही मिला. वही थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया मोटरसाइकिल चोरी का लिखित शिकायत थाना को प्राप्त हुआ है. जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।





