Search

March 18, 2026 4:18 pm

नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

सिमलोंग ओपी क्षेत्र एक गांव से मेला देख घर लौट रही एक नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर दिया। उन्होंने बताया बीते 25 फरवरी को सिमलोंग ओपी क्षेत्र में फुटबॉल मेला का आयोजन हुआ था। एसडीपीओ ने बताया नाबालिक रातभर मेला देख कर भोर को अपने घर जा रही थी कि अकेले में पाकर 10 युवक ने उसे उठा कर एकांत एक नाला किनारे ले गया।और सभी ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम का गठन कर बरहेट थाना क्षेत्र से चार युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।बताया मामले को लेकर थाना में आठ नामदर्ज व दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।बाकी अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।जल्द ही सभी अभियुक्तो की गिरफ्तारी किया जाएगा।पुलिस मामले की जांच कर रही है।मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार,ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद उपस्थित थे।

img 20230227 wa0137234792836396272276
img 20230227 wa01364665576633176888835

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर