एस कुमार
Also Read: निजी स्कूलों की मनमानी पर राम भक्त सेवा दल का बिगुल, राज्यपाल-सीएम को भेजा पत्र, आंदोलन की चेतावनी।
महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला उजागर हुआ है. घटना को लेकर किशोरी की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है. पीड़िता की मां ने आवेदन में उल्लेख किया है कि घटना छह जनवरी 2025 की रात उसकी नाबालिक बेटी शौचालय जाने की बात पर घर से निकली थी. उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी, परिजनों के द्वारा सगेसम्बधियों के पास व आसपास के गांव में काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि गांव के ही एक युवक उसकी बेटी को भगा ले गया है. दिए गए आवेदन के आधार पर महेशपुर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।





