Search

March 17, 2026 8:45 pm

नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की बैठक, नगर परिषद कार्यालय में हुई चर्चा

नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को नाली निर्माण कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद कार्यपालक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने की, जिसमें छोटीअलीगंज और धनुष पूजा के ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा और नाली निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। छोटी अलीगंज की महिला मधुमाला देवी ने कहा कि लायंस क्लब से आने वाली नाली का पानी नाली में भर जाने के कारण घरों के सामने बहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं धनुष पूजा के विवेक रंजन मुर्मू ने कहा कि नाली निर्माण कार्य को रोक दिया गया है, क्योंकि यह क्षेत्र नगर और पंचायत के विवाद में फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि नाली निकासी का रास्ता सुनियोजित हो जाता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। बैठक में दोनों पक्षों के ग्रामीणों ने आवेदन हस्ताक्षर कर उपायुक्त के समक्ष समस्या का हल के लिए पत्र लिखा। कार्यपालक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बैठक में दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा कि नगर परिषद का क्षेत्र धनुष पूजा स्कूल तक आता है, ऐसे में नाली निकासी की प्रक्रिया बाजार समिति की ओर जाने के लिए उपायुक्त से बात करने की बात कही। वहीं कुछ ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि शोकपिट रूपी नाली के निर्माण से समस्या का समाधान हो सकता है। बैठक में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया, जिससे नाली निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर