राजकुमार भगत
पाकुड। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त वरूण रंजन ने चास-हाट योजना अंतर्गत कम्पनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं सभी कर्मियों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में कम्पनी के टर्न ओवर बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए वर्टीकल वॉइज़ प्लानिंग एवं रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया। सभी 28 नर्सरी दीदियों को खरीफ फसल के लिए उपायुक्त ने डेढ़ करोड़ पौधे तैयार करने का लक्ष्य दिया। उपायुक्त ने कहा कि किन किन क्षेत्रों में मार्केटिंग का विस्तार किया जा सकता है उसकी पहचान कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। शेयर कैपिटल को बढ़ाने हेतु सभी प्रखंडो को ड्राइव चलाकर 31 मार्च तक जारी रखने का निर्देश दिया गया।वहीं कृषि विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अभिसरण हेतु जल्द से जल्द क्रियान्वयन कराने का दिया गया निर्देश। हुनर कार्यक्रम अंतर्गत पिंक टोटो, सिलाई मशीन आदि की मासिक आय की समीक्षा कर सभी पंचायतो में हुनर कार्यक्रम के अंतर्गत दीदियों को जोड़ने का निर्देश दिया गया।मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार,जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा,जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत महतो, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री सुचीत एक्का, सभी बीपीएम, सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर,एफटीसी एवं वाईपी समेत अन्य उपस्थित थे।





