राजकुमार भगत
पाकुड़। स्थानीय कांग्रेस भवन, पाकुड़ में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम एवं प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक की उपस्थिति में भारत रत्न , भरत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी के पुण्यतिथि पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई।मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आमिर हमजा, जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली, जिला मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, मिथुन मरांडी, पियारुल इस्लाम, शाकिर अली, नईम शेख, रास्का हेंब्रम, प्रदीप रजक, नसीम अख्तर, शाकिर शेख, फैयाज आलम, मेकारूल शेख, मन्नान शेख, मतिउर रहमान, बबलू भगत, शीश मोहम्मद, नईमुद्दीन शेख, मांरांग तूरी, एहदिन शेख आदि मौजूद थे।





